![पैसों की कमी और बीमारियों से घिरे रहते हैं वो घर, जहां होती है ये गलतियां](https://www.bestastrosolution.com/blog/wp-content/uploads/2017/07/पैसों-की-कमी-और-बीमारियों-से-घिरे-रहते-हैं-वो-घर-जहां-होती-है-ये-गलतियां.jpg)
इंसान को परेशानियों का सामना न ही सिर्फ घर में वास्तु दोष के कारण करना पड़ता है बल्कि घर के चारो और वास्तु दोष भी घर की बरकत और सुख समृद्धि को प्रभावित करते है।
घर के आप पास नेगेटिव ऊर्जा होगी तो घर के लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही कुछ चीजों के बारे हम यहां पर बात करने जा रहे जो घर के आप पास नहीं होनी चाहिए।
घर के सामने पेड़ और खंबा होने से घर के बच्चो को दुःख घेरे रहता है। अगर ऐसा हो तो घर के मुख्य गेट पर पर्दा लगा दे।
मुख्य गेट के सामने पूजा स्थल और घर का मंदिर नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर घर के देवी देवता निवास नहीं करते है। और दुखो का सामना करना पड़ता है।
घर के मुख्य गेट के सामने डस्टबिन नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर घर के लोगो को दुखो का सामना करना पड़ता है। घर के लोगो के बीच आपसी वाद विवाद बढ़ जाते है।
घर का मुख्य गेट हमेशा अंदर की तरफ खुलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो दरवाजे पर वंदरवार लगाना चाहिए। बहार से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा घर पर बुरा प्रभाव डालती है। नकारात्मक ऊर्जा को अंदर प्रवेश करने पर रोकने के लिए घर के बाहर ॐ और स्वस्तिक चिन्ह बनाये।